Saturday , 7 December 2019
  • खबर
  • धर्म & भारतीय संस्कृति
  • फूड & फिटनेस
  • लव & सेक्स
  • रोचक तथ्य
  • अतुल्य भारत
  • अतुल्य भारतीय
  • ज़रा हटके
Khabar Dekho
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • ज़रा हटके
  • रोचक तथ्य
  • अतुल्य भारत
  • अतुल्य भारतीय
  • फूड एंड फिटनेस
  • लाइफस्टाइल
  • धार्मिक
  • यूपी में सीएम योगी के तेवर हुए सख्त, अखिलेश सरकार में मिली है नौकरी तो धोना पड़ेगा हाथ

  • मुजफ्फरनगर में तीन व्यक्तियों को जिंदा जला के मामले में दंगा आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

होम | ख़बरें | प्रदेश | उत्तर प्रदेश | समाजवादी कुनबे में फिर घमासान, अखिलेश 28 तो मुलायम ने 29 को बुलाई अलग बैठक

समाजवादी कुनबे में फिर घमासान, अखिलेश 28 तो मुलायम ने 29 को बुलाई अलग बैठक

समाजवादी कुनबे में फिर घमासान, अखिलेश 28 तो मुलायम ने 29 को बुलाई अलग बैठक
In उत्तर प्रदेश, प्रदेश, बड़ी खबर

समाजवादी पार्टी में एक बार फिर आपसी घमासान दिखाई देने लगा है। वैसे इसकी शुरुआत तो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले से चल रही थी। लेकिन बीच में इसे दबा दिया गया था। लेकिन शोला है तो भड़केगा ही। प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही पार्टी की बुरी पराजय को भी घमासान का अहम कारण माना जा रहा है।  लेकिन अब यह घमासान पार्टी के निर्णयों को लेकर हो रहा है।

समाजवादी कुनबे में फिर घमासान, अखिलेश 28 तो मुलायम ने 29 को बुलाई अलग बैठक

इस बैठक में विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष का नाम भी तय हो सकता है। अखिलेश यादव इससे पहले भी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक ले चुके हैं। कई दिनों से वह मंडलवार पार्टी संगठन की बैठक करके हार के कारणों पर चर्चा भी कर रहे हैं। पार्टी की अब संगठनात्मक गतिविधियां शुरू होने वाली हैं। इसमें सदस्यता अभियान,  व प्रदेश संगठन का चुनाव भी अहम हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के दो खेमे अब आमने सामने नजर आ रहे हैं। इसके कारण समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच दोनों खेमों में सुलह के आसार अभी तक नहीं दिख रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 मार्च पार्टी दफ्तर में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है तो पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 29 मार्च को सभी विधायकों को लखनऊ में अपने आवास पर शाम छह बजे तलब किया है। एक दिन के अंतराल पर बुलाई गई इन दो बैठकों के न सिर्फ सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं बल्कि परिवार की कलह फिर उजागर हो कर सामने दिखाई दे रही है। राजधानी लखनऊ में तीन दिन पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव को घास नहीं डाली गई थी। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तेवर से अब पार्टी के दोनों खेमों के अलग-अलग बैठक बुला लिये जाने से मामला और गर्म हो गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसलों के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 17वीं विधानसभा में पार्टी के निर्वाचित 47 विधायकों की कल बुलाई है। 17वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में सपा के 47 विधायक जीते हैं। इनमें शिवपाल यादव भी हैं। हार के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का पद समाजवादी पार्टी के हिस्से में हैं। ऐसे में शिवपाल यादव,  आजम खां,  रामगोविंद चौधरी,  दुर्गा यादव इस पद के दावेदार हैं।गत दिनों शिवपाल सिंह यादव ने इस पद की रेस से खुद को अलग करने की बात कही थी। आजम खां ने खुद चुप्पी साध रखी है,  मगर विधानसभा चुनाव में सपा की हार की मुख्य वजह ‘ध्रुवीकरण’ मानी जा रही,  इससे खां के नाम को लेकर विधायकों में थोड़ी हिचक है। माना जा रहा है शिवपाल सिह यादव नेता प्रतिपक्ष का पद आजम खां को दिलाना चाहते हैं। इन्हीं परिस्थितियों के मद्देनजर सपा अखिलेश ने 28 मार्च नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है,  जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर निर्णय लिया जा सकता है।

2017-03-28T06:15:38+00:00
KhabarDekho Team
उत्तर प्रदेश, प्रदेश, बड़ी खबर से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Loading...

संबंधित ख़बरें

  • Comments Off on भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम! भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम!

    भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम!

  • Comments Off on Video : सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े बिहार BJP के दो बड़े नेता Video : सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े बिहार BJP के दो बड़े नेता

    Video : सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े बिहार BJP के दो बड़े नेता

  • Comments Off on भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर्दे पर वापसी भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर्दे पर वापसी

    भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर्दे पर वापसी

  • Comments Off on बजट 2018: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा बजट 2018: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

    बजट 2018: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Popular

  • ये है भोजपुरी फिल्मों की टॉप टेन एक्ट्रेस, जानें एक फिल्म के लिए कितना लेती हैं पैसे
  • भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ(RAW) से जुड़े 25 रोचक तथ्य (Amazing Facts about RAW)
  • जाने फिनलैंड देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Amazing Facts about Finland in Hindi)
  • जाने सोमालिया देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Amazing Facts about Somalia in Hindi)
  • भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम!
  • इस तरह जानिए एकाउंट फेक है कि असली…
  • जानिए क्या हुआ जब लेने गई थी माईग्रेन की दवा, गलती से ले आई वियाग्रा …
  • Video : होली के त्योहार पर भोजपुरी होली गीत ‘देवरा रंग लागत जोगाड मे’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
  • सपने में किसी लड़की को देखने का मतलब जानते हैं आप ?
  • विश्व के इन बड़े देशों में होता है सबसे अधिक देह व्यापार !
Loading...

About us | Contact Us | Advertise with us | Careers | Site Map | Terms of Use | Privacy Policy
© Copyright 2015-20, Khabar Dekho: Breaking news from India, world, cricket, politics, business and entertainment. All rights reserved.
X
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • ज़रा हटके
  • रोचक तथ्य
  • अतुल्य भारत
  • अतुल्य भारतीय
  • फूड एंड फिटनेस
  • लाइफस्टाइल
  • धार्मिक