Sunday , 8 December 2019
  • खबर
  • धर्म & भारतीय संस्कृति
  • फूड & फिटनेस
  • लव & सेक्स
  • रोचक तथ्य
  • अतुल्य भारत
  • अतुल्य भारतीय
  • ज़रा हटके
Khabar Dekho
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • ज़रा हटके
  • रोचक तथ्य
  • अतुल्य भारत
  • अतुल्य भारतीय
  • फूड एंड फिटनेस
  • लाइफस्टाइल
  • धार्मिक
  • आखिर क्यों इस वैज्ञानिक ने 22 साल से नहीं जमा किया पानी का बिल

  • यूपी : 1.72 लाख शिक्षा मित्रों को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सहायक शिक्षक मानने से इंकार किया

होम | ख़बरें | प्रदेश | उत्तर प्रदेश | यूपी : दरोगा भर्ती परीक्षा हुई रद्द, DGP ने UPSTF को दिए जांच के आदेश

यूपी : दरोगा भर्ती परीक्षा हुई रद्द, DGP ने UPSTF को दिए जांच के आदेश

यूपी : दरोगा भर्ती परीक्षा हुई रद्द, DGP ने UPSTF को दिए जांच के आदेश
In उत्तर प्रदेश, प्रदेश, बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश सरकार ने दारोगा भर्ती परीक्षा को रद कर दिया है। पहले इस परीक्षा को स्थगित किया गया था। 3307 पद के लिए होने वाली इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। डीजीपी सुलखान सिंह ने इस भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में जांच के आदेश दिए है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश एसटीएफ इस भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच करेगी।

यूपी : दरोगा भर्ती परीक्षा हुई रद्द, DGP ने UPSTF को दिए जांच के आदेश

मंगलवार को DGP ने दिए जांच के आदेश  उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक सुलखान सिंह ने ऑनलाइन परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रक्रिया को आज रद करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही जांच कराने के भी आदेश जारी किए हैं। यह ऑनलाइन परीक्षा 17 जुलाई से आयोजित की जा रही थी। इसके अब तक हुए सभी पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं। यूपी पुलिस ने पहली बार इस परीक्षा को आयोजित किया था, यह परीक्षा प्रदेश के 22 जिलों में होनी थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। पेपर लीक गैंग ने इस बार पुलिस की परीक्षा में ही सेंध लगा दी। जिसके कारण 3307 पदों के लिए हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा पूरी तरह रद कर दी गई है। अब 17 जुलाई से हुए सभी आन लाइन पेपर को रद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की जांच के बाद अब परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन विरेंद्र कुमार ने बताया तकनीकी कारणों से आज तथा कल होने वाली परीक्षा स्थगित की गई थी। उन्होंने पेपर लीक होने की बात से इंकार किया था। इस प्रकरण में कहा जा रहा था कि 25 और 26 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा के पेपर एक दिन पहले ही व्हाट्स एप के माध्यम से कुछ अभ्यर्थियों तक पहुंच गया था। इसकी जानकारी जब भर्ती बोर्ड के अधिकारियों को हुई तो खलबली मच गई। ऑनलाइन पेपर के सवाल आउट होने की जानकारी भर्ती बोर्ड को कल सुबह ही हो गई थी।

एडीजी एलओ आनंद कुमार ने बताया कि परीक्षा कराने वाली कंपनी एफआईआर दर्ज कराएगी। एफआईआर साइबर सेल थाने में दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कंपनी का सिस्टम हैक पेपर लीक किया गया है। जांच में यूपी एसटीएफ के साथ अन्य अच्छे इंवेस्टिगेटर्स भी शामिल किए जाएंगे। पूरे मामले की जांच यूपी एसटीएफ की देखरेख में होगी।

गौरतलब है कि दरोगा भर्ती 2016 के लिए 3307 पदों के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आनलाइन परीक्षा संपन्न कराई जानी थी।सीधी भर्ती 2016 के तहत होने वाली परीक्षाओं में नागरिक पुलिस में पुरुष के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 पद और अग्निश्मन अधिकारी के 97 पदों के लिए आवेदन किए गए थे।

2017-07-25T20:23:24+00:00
KhabarDekho Team
उत्तर प्रदेश, प्रदेश, बड़ी खबर से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Loading...

संबंधित ख़बरें

  • Comments Off on भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम! भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम!

    भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम!

  • Comments Off on Video : सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े बिहार BJP के दो बड़े नेता Video : सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े बिहार BJP के दो बड़े नेता

    Video : सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े बिहार BJP के दो बड़े नेता

  • Comments Off on भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर्दे पर वापसी भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर्दे पर वापसी

    भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर्दे पर वापसी

  • Comments Off on बजट 2018: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा बजट 2018: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

    बजट 2018: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Popular

  • ये है भोजपुरी फिल्मों की टॉप टेन एक्ट्रेस, जानें एक फिल्म के लिए कितना लेती हैं पैसे
  • भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ(RAW) से जुड़े 25 रोचक तथ्य (Amazing Facts about RAW)
  • जाने फिनलैंड देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Amazing Facts about Finland in Hindi)
  • जाने सोमालिया देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Amazing Facts about Somalia in Hindi)
  • भूल कर भी नवरात्र में न करें ये 10 काम!
  • इस तरह जानिए एकाउंट फेक है कि असली…
  • जानिए क्या हुआ जब लेने गई थी माईग्रेन की दवा, गलती से ले आई वियाग्रा …
  • Video : होली के त्योहार पर भोजपुरी होली गीत ‘देवरा रंग लागत जोगाड मे’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
  • सपने में किसी लड़की को देखने का मतलब जानते हैं आप ?
  • विश्व के इन बड़े देशों में होता है सबसे अधिक देह व्यापार !
Loading...

About us | Contact Us | Advertise with us | Careers | Site Map | Terms of Use | Privacy Policy
© Copyright 2015-20, Khabar Dekho: Breaking news from India, world, cricket, politics, business and entertainment. All rights reserved.
X
  • होम
  • ख़बरें
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • ज़रा हटके
  • रोचक तथ्य
  • अतुल्य भारत
  • अतुल्य भारतीय
  • फूड एंड फिटनेस
  • लाइफस्टाइल
  • धार्मिक