Haryana Politics: भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

Haryana Politics: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा—जजपा का गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया।

कहा जा रहा है कि भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ ही नई सरकार बना सकती है। इसके अलावा जेजेपी के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेला होगा। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं।

एक चर्चा यह भी है कि मनोहर लाल खट्टर की जगह भाजपा किसी दूसरे नेता को कमान भी दे सकती है। विकल्प के तौर पर नायब सिंह सैनी और संजय भाटिया के नाम चर्चा में हैं। नायब सिंह सैनी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं।

Related Articles

Back to top button