ईरान पर हमले के लिए US आर्मी ने दिए सैनिकों को टिप्स

ईरान पर हमले के लिए US आर्मी ने दिए सैनिकों को टिप्स

यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमला करने के लिए नए और क्रिएटिव तरीके खोजना शुरू कर दिया है। दावा है कि इसके लिए मिडिल ईस्ट में तैनात इस अमेरिकी कॉम्बैट यूनिट ने मिलिट्री एनालिस्ट्स के एक बड़े ग्रुप से संपर्क किया है।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंट्रल कमांड के एक अधिकारी ने कहा कि ईरान से निपटने के लिए नए आइडिया लाने के लिए सैनिकों के साथ एक ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन शुरू किया गया है।

ट्रंप कर रहे विकल्प पर विचार

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ट्रंप ने पास ईरान के साथ डील करने के लिए अब बेहद ही सीमित विकल्प बचे हैं। ट्रंप ने पिछले हफ्ते भी ईरान पर भयंकर हमले करने की चेतावनी दी थी। लेकिन सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के फोन के बाद उन्होंने इन हमलों को रद कर दिया था।

ट्रंप बार-बार ईरान पर हमले तेज करने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन अमेरिका के सबसे शक्तिशाली हथियारों से भी बहुत ज्यादा कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है। सूत्रों ने कहा कि अमेरिका को शायद अब जमीन पर सैनिक उतारने पड़ें, लेकिन ट्रंप इसके लिए तैयार नहीं हैं।

ईरान पर हमलों का कोई उचित परिणाम नहीं दिखने पर ट्रंप सिर्फ एक प्रतीकात्मक जीत के साथ युद्ध खत्म करने पर भी विचार कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा कि ट्रंप ऐसी जगह पर हमला कर सकते हैं, जिसे पहले भी निशाना बनाया गया हो, ताकि एक प्रतीकात्मक जीत मिल सके और वे युद्ध से बाहर निकल सकें।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button