कानपुर: ग्रीनपार्क की डीपीआर के लिए आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का टेंडर जारी

कानपुर: ग्रीनपार्क की डीपीआर के लिए आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का टेंडर जारी

ग्रीनपार्क स्टेडियम के कायाकल्प की दिशा में शासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। 350 करोड़ रुपये की प्रस्तावित पुनर्विकास परियोजना के लिए आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर जारी कर दिया गया है। चयनित एजेंसी स्टेडियम का डिजाइन तैयार करने के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), ड्राइंग और निर्माण से जुड़े निविदा दस्तावेज तैयार करेगी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार का चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम समय सीमा आठ अक्तूबर दोपहर तीन बजे है। इसी दिन शाम 3:30 बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी। मूल अभिलेख नौ अक्तूबर शाम पांच बजे तक लखनऊ स्थित तकनीकी सेल के कार्यालय में जमा करने होंगे। चयनित आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट को डिजाइन और डीपीआर तैयार करने के लिए 75 दिन का समय दिया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 350 करोड़ रुपये है।

पहले डिजाइन फिर निर्माण एजेंसी का चयनपहले आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का चयन होगा। इसके बाद स्टेडियम का डिजाइन और डीपीआर तैयार होगी। डिजाइन और डीपीआर के आधार पर निर्माण कार्यों की तकनीकी और वित्तीय रूपरेखा तय होगी। फिर ठेकेदार या एजेंसी का टेंडर निकाला जाएगा। वास्तविक निर्माण कार्य जनवरी या फरवरी 2027 के आसपास शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में सबसे चर्चित सी-बालकनी से निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button