
खड़े होकर रोज करें ये 6 एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा Belly Fat
आजकल की लाइफस्टाइल में घंटों बैठकर काम करने की वजह से पेट की चर्बी बढ़ना एक बेहद आम समस्या बन गई है। खराब खानपान, स्ट्रेस और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी इसके मुख्य कारण हैं। बढ़ा हुआ पेट न सिर्फ दिखने में खराब लगता है, बल्कि यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
अगर आपके पास एक्सरसाइज के लिए ज्यादा समय नहीं है या आप जमीन पर लेटकर वर्कआउट नहीं करना चाहते हैं, तो आपके लिए खड़े होकर की जाने वाली एक्सरसाइज सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। आप रोज केवल 15 से 20 मिनट ये आसान स्टैंडिंग एक्सरसाइज करके अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। ये जल्दी असर भी दिखाती हैं। आइए इन एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।
साइड बेंड एक्सरसाइज
इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अपना एक हाथ ऊपर की तरफ उठाएं और धीरे-धीरे दूसरी तरफ झुकें। फिर इसी तरीके को दूसरी तरफ से दोहराएं। यह एक्सरसाइज आपके पेट और कमर के साइड फैट को कम करती है, जिससे कमर पतली होती है।
स्टैंडिंग ट्विस्टसीधे खड़े होकर अपने शरीर को दाएं और बाएं घुमाएं। इसे करते समय अपने पेट को टाइट रखें। यह आसान-सी एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों पर सीधा काम करती है और चर्बी को घटाने में मदद करती है।
हाई नीजयह एक बहुत ही अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें आपको एक ही जगह पर खड़े होकर दौड़ना है और अपने घुटनों को जितना हो सके ऊपर की तरफ उठाना है। इससे बहुत तेजी से कैलोरी बर्न होती है और पेट का फैट कम होता है।
स्टैंडिंग किकअपनी जगह पर सीधे खड़े हो जाएं और आगे की तरफ किक करें। आपको कोशिश करनी है कि आपका पैर आपके पेट की ऊंचाई तक जरूर आए। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और चर्बी कम होने लगती है।
स्टैंडिंग साइकिल क्रंचइसे करने के लिए खड़े होकर अपनी दाईं कोहनी को बाएं घुटने से मिलाने की कोशिश करें। इसके बाद अपनी बाईं कोहनी को दाएं घुटने से मिलाएं। पेट की चर्बी को कम करने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत ही असरदार मानी जाती है।
जंपिंग जैकयह एक बेहतरीन फुल बॉडी एक्सरसाइज है। इसमें आपको अपनी जगह पर कूदते हुए हाथों और पैरों को फैलाना और बंद करना होता है। इससे आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और पेट की चर्बी बहुत तेजी से कम होती है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



