गैस कनेक्शन ब्लॉक होने से परेशान लोगों के लिए राहत, अब दोबारा मिलेगा घरेलू सिलेंडर

गैस कनेक्शन ब्लॉक होने से परेशान लोगों के लिए राहत, अब दोबारा मिलेगा घरेलू सिलेंडर

पंजाब में जिन लोगों की गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी अधूरी रहने के कारण परेशानी बढ़ गई थी, उन्हें अब राहत मिल सकती है। करीब एक लाख उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी करवाकर घरेलू गैस सिलेंडर की सुविधा दोबारा हासिल कर सकेंगे। दरअसल, सरकार ने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था। इस दौरान प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए, जिससे उन्हें घरेलू सिलेंडर लेने में परेशानी आने लगी।

कमर्शियल सिलेंडर खरीदना पड़ा महंगाघरेलू सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कुछ उपभोक्ताओं को 10 किलो का कमर्शियल सिलेंडर खरीदना पड़ रहा था। इसकी कीमत करीब 1,566 रुपये बताई गई है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग 970 रुपये है। ऐसे में ई-केवाईसी पूरी होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है।

क्यों रह गई थी KYC अधूरी?कई लोगों को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों की आंखों की सर्जरी और उंगलियों के निशान स्पष्ट न होने के कारण मशीन फिंगरप्रिंट नहीं पहचान पाती। वहीं, मजदूरी और मेहनत वाले काम करने वालों के फिंगरप्रिंट भी कई बार मैच नहीं होते। इसके अलावा, विदेश में रहने वाले लोगों और सीमा पर तैनात सेना व BSF के जवानों के परिवारों को भी सत्यापन पूरा करने में परेशानी हुई।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button