गोवा की नाइटलाइफ से लेकर लक्षद्वीप की शांति तक, Coastal Getaway के लिए एक्सप्लोर करें भारत की ये शानदार जगहें

गोवा की नाइटलाइफ से लेकर लक्षद्वीप की शांति तक, Coastal Getaway के लिए एक्सप्लोर करें भारत की ये शानदार जगहें

समुद्र की लहरें, रेत और क्षितिज पर डूबते सूरज को देखने का जो मजा है, वो शायद ही किसी और चीज में मिलता हो। भारत के पास लगभग 11 हजार किलोमीटर लंबा कॉस्टलाइन है, जहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं।

अगर आपको भी समुद्र की लहरों के देखना पसंद है और किसी कॉस्टल गेटअवे पर जाना चाहते हैं, तो भारत की ये जगहें आपके लिए बेस्ट हैं। इन जगहों पर आप प्रकृति की खूबसूरती देखने के साथ-साथ कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आइए जानें भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

गोवागोवा भारत में कॉस्टल गेटअवे के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। यहां सोलो ट्रैवलर्स, कपल्स और दोस्तों हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। नॉर्थ गोवा वॉटर स्पोर्ट्स और शानदार नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। वहीं साउथ गोवा शांत और रोमांटिक पलों के लिए मशहूर है। यहां का सी-फूड और कैफे कल्चर काफी मशहूर है।

अंडमान और निकोबारअगर आप क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद रेत पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अंडमान-निकोबार सबसे बेहतरीन गेटअवे है। हैवलॉक द्वीप का राधानगर बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत तटों में गिना जाता है। यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग करते वक्त रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया देखना किसी सपने जैसा लगता है।

लक्षद्वीपभीड़-भाड़ से दूर, पूरी तरह से शांत माहौल की तलाश करने वालों के लिए लक्षद्वीप एक बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन है। अगत्ती द्वीप की लैगून का फिरोजी पानी और शांत वातावरण इसे भारत का मालदीव बनाते हैं।

कन्याकुमारीभारत के सबसे दक्षिणी छोर पर कन्याकुमारी स्थित है, जहां से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का संगम देख सकते हैं। यहां से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा देखना काफी अलग एक्सीपीरिएंस होता है।

विशाखापट्टनमआंध प्रदेश का विशाखापट्टनम उन शहरों में से एक है, जहां से हरे-भरे पूर्वी घाट की पहाड़ियां और बंगाल की खाड़ी के समुद्र तट को साथ मिलते देख सकते हैं। यहां आपको समुद्री तटों पर नारियल के पेड़ आदि देखने को नहीं मिलता, बल्कि यहां आपको प्री-हिस्टॉरिक एरा की खूबसूरती देखने को मिलेगी।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button