जम्मू: रघुनाथ मंदिर में युवतियों ने संभाली आरती और शंखनाद की कमान

जम्मू: रघुनाथ मंदिर में युवतियों ने संभाली आरती और शंखनाद की कमान

शहर के ऐतिहासिक श्री रघुनाथ मंदिर में युवतियों ने आरती और शंखनाद की जिम्मेदारी संभालकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई पहल की है।

श्री रघुनाथ जी जम्मू आरती संस्थान की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत अब हर मंगलवार को युवतियां मंदिर में आरती करेंगी और शंख बजाकर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाएंगी। मंगलवार को युवतियों ने विधि-विधान से आरती की और शंखनाद से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

संस्थान की इस पहल से युवतियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने तथा उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, धार्मिक आयोजनों में जिम्मेदारी मिलने से उनमें आत्मनिर्भरता और सार्वजनिक मंच पर अपनी भूमिका निभाने का विश्वास बढ़ेगा। यह पहल अन्य युवतियों को भी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में आगे आने के लिए प्रेरित कर सकती है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button