पाकिस्तान में रिलीज होगी रणबीर कपूर की Ramayana?

पाकिस्तान में रिलीज होगी रणबीर कपूर की Ramayana?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और मेकर्स इसे ग्लोबली ग्रैंड लेवल पर रिलीज करने जा रहे हैं। वहीं अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसकी रिलीज की मांग उठ रही है।

पाकिस्तान में उठी ‘रामायण’ रिलीज करने की मांग

पाकिस्तान में रहने वाले एक नागरिक ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट से देश में ‘रामायण’ रिलीज करने की अपील की है। उनका कहना है कि वहां रहने वाले लाखों हिंदू इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वीडियो के जरिए ने सोनी एंटरटेनमेंट से आग्रह किया है कि वे इस फिल्म को पाकिस्तानी सिनेमाघरों में लाने पर विचार करें, भले ही इसका केवल अंग्रेजी वर्जन ही रिलीज किया जा सके।

सोशल मीडिया पर की अपील

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट भारत के बाहर इस फिल्म का ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर है, जबकि इस प्रोजेक्ट को प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है। यूजर ने कहा कि वे हिंदी रिलीज को प्राथमिकता देंगे, लेकिन अंग्रेजी वर्जन का भी स्वागत करेंगे। उन्होंने यह भी माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों की वजह से फिल्म की रिलीज मुश्किल हो सकती है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सिनेमाघर में फिल्म देखने का मौका उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा, ‘एक हिंदू और सनातनी होने के नाते, मैं सच में इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाहता हूं। अगर आप पाकिस्तान में इसका अंग्रेजी वर्जन रिलीज कर सकें, तो बहुत अच्छा होगा और अगर आप हिंदी वर्जन रिलीज कर सकें, तो यह सबसे अच्छी बात होगी। मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरी बात समझेंगे’।

फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर, सोनी एक ऐसी कंपनी है जिससे विदेशों में थिएटर रिलीज के लिए संपर्क किया जा सकता है। हालांकि, उनके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट से यह पक्का नहीं होता कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी ही, और फिलहाल उपलब्ध जानकारी में वहां फिल्म की रिलीज को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन-

इस अपील पर यूजर्स ने समर्थन जताया। कुछ लोगों ने कहा कि वे भी पाकिस्तान में फिल्म रिलीज करने की मांग करेंगे। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि यह फिल्म पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने लिखा, ‘इसमें पाकिस्तान के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है’। यूजर्स ने यहां तक कहा कि यह फिल्म मुस्लिम दर्शकों को भी पसंद आएगी।

रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1) को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, रावण के किरदार में यश, हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आएंगे। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button