फिलीपींस में टला बड़ा विमान हादसा, एयर न्यूगिनी के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

फिलीपींस में टला बड़ा विमान हादसा, एयर न्यूगिनी के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

एयर न्यूगिनी के सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर की जान पर तब बन आई जब प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। राहत की बात ये रही की शनिवार को हुई ये इमरजेंसी लैंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित रही जिसके बाद पैसेंजरों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार प्लेन के इंजन में आग का पता चला जिसके बाद एविएशन अधिकारियों में हड़कंप मच गई। किसी तरह प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग हुई जिसके बाद सभी ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बड़ी अनहोनी से बच गए।

146 यात्री थे प्लेन में सवारफिलीपींस के एविएशन अधिकारियों ने बताया कि एयर न्यूगिनी के जिस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई उसमें उस वक्त 146 यात्री और क्रू मेंबर थे। ये प्लेन हांगकांग से पापुआ न्यू गिनी जा रहा था। शनिवार को दक्षिणी फिलीपींस के एक शहर में सुरक्षित तौर पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

रूट से भटकने किया दावाफिलीपींस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि बोइंग 767-383ER के अपने रूट से भटक गया था। इसके बाद दावाओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद इमरजेंसी स्लाइड के जरिए 137 पैसेंजर और नौ क्रू मेंबरों को उतारा गया। इस प्रक्रिया में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

पायलट को दिखी इंजन में चिंगारीपायलटों ने बताया कि उन्हें एक इंडिकेटर के जरिए दाहिने इंजन में संभावित चिंगारी या आग का पता चला। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ फिलीपींस के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बिना अधिक जानकारी दिए कहा कि उन्होंने सेफ्टी प्रोसीजर अपनाए और आधी रात के तुरंत बाद दावाओ में बिना किसी शेड्यूल के लैंडिंग करने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में पायलटों की बातें भी शामिल होंगी।

प्लेन के नुकसान की खबर नहींपैसेंजर और क्रू मेंबर को एयरपोर्ट टर्मिनल ले जाया गया। उन्हें होटल में रहने की जगह दी गई। प्लेन को नुकसान की कोई खबर नहीं है। इमरजेंसी में मदद के लिए दावाओ एयरपोर्ट को दूसरी फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया गया था। इस वजह से यहां आने वाली दो डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। फिलीपींस की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, मेन रनवे पर सेफ्टी चेक पूरा होने के बाद इसे फिर से खोल दिया गया।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button