ब्लोटिंग की समस्या का समाधान है ये नुस्खें 

सर्दियों का मौसम पाचन तंत्र के लिए काफी नुकसानदेह होता है। हम काफी कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं और ज्यादा खाना खाते हैं, जो हमारे डाइजस्टिव सिस्टम पर काफी जोर डालता है। उस पर भी काफी तेल और बटर वाला खाना खाते हैं, जैसे पराठे, पकोड़े, गाजर का हल्वा आदि। इतना हेवी खाना खाने के बाद लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से हमारे पाचन तंत्र पर काफी जोर पड़ता है। इस वजह से अक्सर ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है, जिस वजह से काफी अनकंफर्टेबल महसूस होता है। हालांकि, कुछ नुस्खों की मदद से ब्लोटिंग की समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं, कैसे ब्लोटिंग की समस्या से राहत पा सकते हैं।

सौंफ

सौंफ का इस्तेमाल अक्सर हम माउथ फ्रेशनर की तरह करते हैं, लेकिन यह पाचन के लिए भी उतना ही लाभदायक होता है। दरअसल, यह एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, ये इंटेस्टाइन की मांसपेशियों को भी रिलैक्स होने में मदद करते हैं, जिस वजह से ब्लोटिंग से राहत मिलती है। इसे पानी में उबाल कर पीने से काफी राहत मिल सकती है।

अजवाइन

अजवाइन को कई डिशेज में भी डाला जाता है। स्वाद के अलावा इसकी वजह होती है, इसकी पाचन क्रिया को सुचारु बनाने की क्षमता। अजवाइन गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे गर्म पानी के साथ ऐसे ही चबा कर खा सकते हैं या फिर पानी में उबाल कर पीया भी जा सकता है। दोनों ही तरीकों से, यह पाचन क्रिया के लिए लाभदायक होता है।

केमोमाइल टी

कैमोमाइल टी बेहत नींद के लिए पीया जाता है, लेकिन यह पाचन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसे पीने से पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

पुदीना

पुदीना पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट का मांसपेशियों को रिलैक्स होने में मदद करता है, जिससे पेट दर्द, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलता है।

जीरा

जीरा सिर्फ खाने में तड़का लगाने के नहीं बल्कि पाचन को सुधारने में भी काम आता है। यह बाइल बनाने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसे पानी में उबाल कर पीना ब्लोटिंग से राहत दिलाने में काफी मददगार हो सकता है।

Related Articles

Back to top button