महाराष्ट्र के भयंदर रेलवे स्टेशन और पुलिस थाने को उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र के भयंदर रेलवे स्टेशन और पुलिस थाने को उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भयंदर रेलवे स्टेशन और एक स्थानीय पुलिस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। हालांकि, दोनों स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने धमकी को फर्जी बताया है।अधिकारियों के अनुसार, मीरा-भयंदर, वसई-विरार पुलिस मुख्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें अमेरिका से बम लगाए जाने का दावा किया गया था।

ईमेल में विरार निवासी 72 वर्षीय उज्ज्वला सावरकर का नाम भी शामिल था। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों स्थानों पर सुरक्षा जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से परिसर की तलाशी ली गई।

पुलिस ने उज्ज्वला सावरकर का पता लगाकर उनसे पूछताछ भी की। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन खो गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि ईमेल उन्होंने भेजा था या किसी ने उनकी पहचान का दुरुपयोग किया।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button