संडे ब्रंच में बनाएं सिंधी दाल-पकवान, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करेगा

संडे ब्रंच में बनाएं सिंधी दाल-पकवान, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करेगा

आमतौर पर सिंधी खाने की सबसे बड़ी खासियत होती है उसकी सादगी, जो उनके हर पकवान को खास बना देती है। इसी कैटेगरी में आता है सिंधियों का मशहूर भोजन, दाल-पकवान। यह दाल जितनी आसानी और कम सामग्रियों के साथ बनती है स्वाद में उतनी ही कमाल की लगती है। इसके साथ पकवान और खट्टी-मीठी चटनी की जुगलबंदी स्वाद को एक अलग ही मुकाम देती है। तो आइए बनाते हैं दाल-पकवान।

क्या चाहिए सामग्रीदाल के लिए

एक से डेढ़ कप चना दाल (3-4 घंटे पानी में भिगोए हुए)एक चुटकी हल्दी पाउडरदो बड़े चम्मच घी1 टीस्पून साबुत जीरा1 हरी मिर्चकुछ कढ़ी पत्तेचुटकीभर हींग¼ गरम मसाला1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर½ टीस्पून अमचूर पाउडरनमक स्वादानुसार

पकवान के लिए

2 कप मैदा2 छोटे चम्मच घी1 टीस्पून साबुत जीरा½ टीस्पून साबुत अजवाइनआधा कप पानीनमक स्वादानुसारतलने के लिए तेल

ऐसे बनाएं दालचना दाल को डेढ़ कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक के साथ 2 से 3 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएं।एक पैन में घी गरम करें और साबुत जीरा डालकर चटका लें।इसी पैन में हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, हींग, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर भून लें। अब इसमें पका हुआ चना दाल डाल दें। फिर कुछ मिनटों के लिए मध्यम आंच पर पकाएं।दाल को लगातार चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर एक तरफ रख दें।

ऐसे बनाएं पकवानएक परात या बाउल में मैदा और सारी सामग्री डालकर लेकर सख्त गूंथ लें।अब इस गूंथे हुए मैदे से छोटे-छोटे गोले पेड़े बना लें और बड़े आकार की पूड़ी बेल लें।बेली गई गोल पूड़ी को फोर्क या कांटे की मदद से बराबर दूरी पर गोदें।एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और आंच को मध्यम रखते हुए पकवान तल लें।अब बचे हुए सभी पकवानों को इसी तरह तलकर पेपर नैपकिन के ऊपर रखते जाएं।

इस तरह परोसें दाल-पकवानएक प्लेट पर पहले पकवान रखें और उसके ऊपर दाल की एक परत फैला दें। ध्यान रहे दाल गर्म होनी चाहिए।फिर इसके ऊपर धनिया व पुदीने की चटनी और थोड़ी मीठी चटनी की एक हल्की परत बिछा दें।ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज और थोड़ी–सी धनिया पत्ती डालकर बराबर फैला दें।इसी तरह सारे पकवानों के ऊपर दाल और बाकी सारी चीजों से गार्निश करें।इसे परोसने के साथ ही खा लें, वरना पकवान के क्रंच का मजा फीका पड़ सकता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button