सर्दियों में बर्ड वॉचिंग के लिए बेस्ट हैं देश की ये खूबसूरत जगहें

सर्दियों में बर्ड वॉचिंग के लिए बेस्ट हैं देश की ये खूबसूरत जगहें

सर्दियों का मौसम घूमने-फिरने के लिहाज से काफी सुहाना होता है। इस मौसम में हजारों मील दूर रहने वाले कई प्रवासी पक्षी भारत का रुख करते हैं। ये माइग्रेटरी बर्ड्स हर साल सर्दी के महीने में भारत की झीलों और वेटलैंड्स को अपना घर बनाते हैं।

अगर आपको बर्ड वॉचिंग का शौक है या इन रंग-बिरंगे महेमानों को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो भारत की कुछ खास जगहों पर आपको जरूर जाना चाहिए। इन जगहों पर हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं, जिन्हें प्रकृति के बीच देखना कभी न भुलाने वाला अनुभव होता है। आइए जानें भारत की इन बेहतरीन जगहों के बारे में।

केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थानराजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव नेशनल पार्क बर्ड वॉचर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है। पहले इसे भरतपुर बर्ड सैंचुरी के नाम से जाना जाता था। सर्दियों के मौसम में यहां रूस, साइबेरिया और दूसरे ठंडे इलाकों से हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं। इनमें साइबेरियन क्रेन भी शामिल होत हैं। यहां के शांत झील और हरियाली पक्षियों को आकर्षित करती है।

सुल्तानपुर नेशनल पार्क, हरियाणाहरियाणा के गुरुग्राम के पास स्थित सुल्तानपुर नेशनल पार्क भी बर्ड वॉचर्स के लिए बहुत अच्छी जगह है। सर्दियों में ये पार्क यूरोप, साइबेरिया और मिडिल एशिया से आने वाले रंग-बिरंगे पक्षियों से भर जाता है। यहां आप ग्रेटर फ्लैमिंगो, साइबेरियन क्रेन और कई तरह के बत्तखों को आसानी से देख सकते हैं।

नल सरोवर बर्ड सेंचुरी, गुजरातगुजरात के अहमदाबाद के पास स्थित नल सरोवर एक बहुत बड़ा और खूबसूरत वेटलैंड है। सर्दी के मौस में ये कई प्रवासी पक्षियों का ठिकाना बनता है। यहां साइबेरिया से आने वाले पेलिकन, फ्लेमिंगो और कई तरह के बत्तख और गीज देखने को मिलते हैं। सुबह के समय बोट राइड लेते हुए इन पक्षियों को देख सकते हैं।

चिल्का झील, ओडिशाओडिशा में स्थित चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून है। सर्दियों के महीनों में ये प्रवासी पक्षियों के सबसे बड़े आशियाने में से एक बन जाती है। हर साल यहां साइबेरिया, ईरान और इराक जैसे इलाकों से लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। यहां आने वाले ग्रेटर फ्लैमिंगो पर्यटकों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र हैं।

वेदांथंगल बर्ड सेंचुरी, तमिलनाडुदक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित वेदांथंगल देश के सबसे पुरानी बर्ड सेंचुरी में से एक है। सर्दी के मौसम में यहां उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रलिया से कई वॉटरबर्ड्स प्रजनन के लिए आते हैं। यहां का शांत माहौल और पक्षियों की चहचहाहट पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button