सेना प्रमुख धीरज सेठ ने नौसेना कमांडरों से की बातचीत

सेना प्रमुख धीरज सेठ ने नौसेना कमांडरों से की बातचीत

 सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भारतीय नौसेना के कमांडर्स कान्फ्रेंस 2026 के दौरान नौसेना के वरिष्ठ कमांडरों के साथ बातचीत की।

इस दौरान बदलते सुरक्षा माहौल और उभरती चुनौतियों के बीच तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त प्रतिक्रिया को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

नौसेना के प्रवक्ता ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बताया कि जनरल धीरज सेठ ने 29 सितंबर को नौसेना कमांडरों से मुलाकात की और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए।

बातचीत में संयुक्त तैयारियों को बेहतर बनाने तथा तीनों सेनाओं के बीच ऑपेरशनल अनुभवों के निरंतर आदान-प्रदान की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

तीन दिवसीय कमांडर्स कान्फ्रेंस 29 सितंबर से ए अक्टूबर तक नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में आयोजित हो रही है। इसमें नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ऑपरेशनल तैयारियों और सैन्य-रणनीतिक स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन में भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के प्रभाव पर भी विचार किया जा रहा है।

सम्मेलन का व्यापक उद्देश्य जेएआइ—ज्वाइंटनेस,आत्मनिर्भरता, इनोवेशन’ के तहत संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देते हुए सैन्य तैयारियों को मजबूत करना है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button