
स्वाद में लाजवाब है वेजिटेरियन डिश ‘आलू पोश्तो’, नोट करें रेसिपी
बंगाली खान-पान की बात करें, तो दिमाग में सिर्फ नॉन वेजिटेरियन डिशेज ही आती हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल के खान-पान में कई शाकाहारी व्यंजन भी शामिल हैं, जो स्वाद में लाजवाब होते हैं। इन्हीं में आलू पोश्तो भी शामिल है। पोश्तो यानी खसखस होता है, जिसे आलू के साथ मिलाकर ये खास डिश तैयार की जाती है।
खसखस की ग्रेवी और सरसों के तेल की तीखी खुशबू इस डिश को बहुत खास बनाती है। गरम-गरम चावलों के साथ इस डिश का स्वाद काफी लाजवाब लगता है। आइए जानें इस वेजिटेरियन डिश डे पर बंगाली स्टाइल में आलू पोश्तो बनाने की रेसिपी।
आलू पोश्तो बनाने के लिए सामग्री:आलू- 3-4 मध्यमखसखस- 4 बड़े चम्मचहरी मिर्च- 3-4कलौंजी- 1/2 छोटा चम्मचसूखी लाल मिर्च- 1हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मचसरसों का तेल- 3-4 बड़े चम्मचनमक- स्वादानुसार
आलू पोश्तो बनाने की विधि:सबसे पहले खसखस को हल्के गर्म पानी में 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। इससे खसखस नरम हो जाएगा और आसानी से पिस जाएगा।अब इसका पानी छान लें और इसमें दो हरी मिर्च और 1-2 चम्मच पानी डालकर मिक्सी में पीस लें। इसका पेस्ट बहुत महीन पिसा हुआ होना चाहिए।अब एक कड़ाही में 2-3 चम्मच सरसों का तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करें और जब तेल से हल्का धुआं आने लगे, तब इसमें कटे हुए आलू डालें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट के लिए भून लें। इसके बाद आलू को कड़ाही से निकालकर अलग रख लें।अब उसी तेल में कलौंची और एक सूखी लाल मिर्च डालकर चटकाएं। इसके बाद इसमें तले हुए आलू डालें और स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर मिलाएं।इसे 1-2 मिनट तक चलाएं और फिर तैयार किया हुआ पोश्तो का पेस्ट डालें।पोश्तो का पेस्ट डालते ही आंच को धीमा कर दें और आलू के साथ मिलाकर 2-3 मिनट तक चलाते रहें।अब पोश्तो का पेस्ट जिस कटोरे में रखा था, उसी से आधा कप पानी कड़ाही में डालें, ताकि कटोरी पर लगा पेस्ट भी मिल जाए।अब कड़ाही को ढक दें और 7-8 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।जब आलू पूरी तरह से पक जाए और ग्रेवी लटपटी हो जाए, तब ढक्कन हटाएं और ऊपर से दो चीरी हुई हरी मिर्च और एक छोटा चम्मच सरसों का तेल ऊपर से डालें।इसके बाद गैस बंद कर दें और गरमा-गरम आलू पोश्तो सर्व करें।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



