
हरियाणा की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास…
एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में जींद जिले के संगतपुरा गांव की बेटी नीरू ढांढा ने ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया है।
नीरू की इस उपलब्धि से उनके गांव संगतपुरा सहित पूरे जींद जिले में खुशी का माहौल है। बेटी की इस शानदार सफलता के बाद परिवार को लगातार बधाई देने के लिए फोन आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेश मिल रहे हैं।
नीरू ढांढा एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शूटिंग में पहचान बनाई। वर्ष 2019 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद से ही नीरू ने खेलों में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत की और आज अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
नीरू ढांढा की स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। बेटी की इस उपलब्धि पर उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। नीरू ने खेलों में अपना करियर बनाने के लिए लगातार मेहनत की और परिवार ने भी हमेशा उसका हौसला बढ़ाया।
नीरू की मां ने बताया कि उनकी बेटी मध्य प्रदेश की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से खेल रही थी। खेल के दौरान उसे सरकार की तरफ से भी काफी मदद मिली। परिवार के सहयोग और नीरू की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज उसने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
गांव लौटने पर चूरमे के साथ होगा बेटी का स्वागतनीरू की मां ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने पूरे परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। जब नीरू गांव लौटकर आएगी तो उसका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। मां ने बताया कि बेटी के स्वागत में चूरमा बनाया जाएगा। गांव की बेटी की इस उपलब्धि से ग्रामीणों में भी उत्साह है और सभी को उसके गांव लौटने का इंतजार है।
किसान परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचाननीरू ढांढा की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो खेलों में अपना करियर बनाना चाहती हैं। किसान परिवार से आने वाली नीरू ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वर्ष 2019 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से खेलों में लगातार मेहनत कर रही नीरू ने अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
भारत की झोली में आया पांचवां गोल्ड मेडलएशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन जारी है। नीरू ढांढा के स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारत के खाते में पांच गोल्ड मेडल हो गए हैं। अब तक भारत कुल 46 पदक अपने नाम कर चुका है। नीरू की इस उपलब्धि ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
जींद जिले के संगतपुरा गांव में नीरू की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। परिवार के पास लगातार बधाई देने वालों के फोन आ रहे हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों में भी खुशी की लहर है। गांव की बेटी के स्वर्ण पदक जीतने से संगतपुरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।
इस मौके पर सीएम सैनी ने भी भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा को बधाई दी। सीएम ने कहा कि आज हरियाणा की बेटी ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया! एशियन गेम्स 2026 में जींद की नीरू ढांढा ने ट्रैप शूटिंग में अपने शानदार निशाने से स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।
नीरू की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह Gold Medal उनकी स्वर्णिम सफलता का प्रतीक है। बिटिया नीरू ढांढा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



