हरियाणा : पार्क में विवेकानंद युवा महासम्मेलन आज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल युवाओं के लिए काबिले तारीफ कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री के कारण ही आज युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के नौकरियां मिल रही है। इस तरह की फीडबैक विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्राओं के दौरान भी मिल रही है।

विवेकानंद युवा महासम्मेलन का आयोजन कुरुक्षेत्र के थीम पार्क किया गया। महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संवाद भी सुनाया गया। इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने तैयारी का जायजा लेते समय कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद जैसे महान लोगों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना होगा। इसी विजन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा प्रदेश में लगातार आगे बढ़ रहे है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को साकार करने के लिए स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा महासम्मेलन के रुप में मनाया जा रहा है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल युवाओं के लिए काबिले तारीफ कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री के कारण ही आज युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के नौकरियां मिल रही है। इस तरह की फीडबैक विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्राओं के दौरान भी मिल रही है। प्रत्येक गांव से युवा बेटे और बेटियां उच्च पदों पर सरकारी नौकरियों पर लगे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में एक ऐसी कार्य प्रणाली स्थापित की है। इस कार्य प्रणाली से युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का विश्वास बना है और युवा वर्ग अपने आपको सुरक्षित महसूस करने लगा है। इस राज्यस्तरीय युवा महासम्मेलन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक है और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button