यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार रात 14 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पद पर तैनात किया गया है। तबादला सूची में ADM और SDM स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शिव प्रताप शुक्ला: ADM (प्रशासन), झांसी से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।
संजय चावला: ADM (प्रशासन), आजमगढ़ से ADM (प्रशासन), झांसी।
सिद्धार्थ: ADM (प्रशासन), रायबरेली से ADM (प्रशासन), आजमगढ़।
अशोक कुमार गुप्ता: SDM, गोंडा से ADM (प्रशासन), रायबरेली।
विकास सिंह: सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम से SDM, गोंडा।
राजीव कुमार शुक्ला: अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज से ADM (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़।
देवेंद्र प्रताप सिंह: SDM, उन्नाव से अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज।
गौरव श्रीवास्तव: ADM (वित्त एवं राजस्व), सिद्धार्थनगर से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।
संदीप कुमार श्रीवास्तव: ADM (न्यायिक), इटावा से ADM (वित्त एवं राजस्व), सिद्धार्थनगर।
मनोज प्रकाश: SDM, जालौन से ADM (न्यायिक), इटावा।
अंकित शुक्ला: SDM, लखनऊ से ADM (प्रशासन), कानपुर देहात।
नरेंद्र सिंह: ADM (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ से ADM (न्यायिक), कानपुर देहात।
आत्म प्रकाश श्रीवास्तव: SDM, प्रयागराज से ADM (न्यायिक), सहारनपुर।
अभिनव रंजन श्रीवास्तव: अपर नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।

Related Articles

Back to top button