15 मिनट में बनाएं गाजर से भी स्वादिष्ट ‘लौकी का हलवा’

15 मिनट में बनाएं गाजर से भी स्वादिष्ट ‘लौकी का हलवा’

लौकी का नाम सुनते ही लोग मुंह बनाने लगते हैं, खासकर बच्चे, लेकिन इसकी सिर्फ सब्जी ही नहीं बनती। लौकी से आप स्वादिष्ट हलवा भी बना सकते हैं, जिसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाकर आपका मन ही नहीं भरेगा।

अगर आपने भी कभी लौकी का हलवा ट्राई नहीं किया है, तो आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानें लौकी का हलवा बनाने की रेसिपी।

लौकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री:लौकी- 1 किलोदूध- 2 से 3 कपखोया- 1 कपचीनी- 1 कपशुद्ध घी- 3 से 4 बड़े चम्मचड्राई फ्रूट्स- काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिशहरी इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

लौकी का हलवा बनाने की विधि:

सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें और एक ग्रेटर की मदद से इसे कद्दूकस कर लें।

कद्दूकस करते समय इसका बीज हटा दें और घिसने के बाद हल्के हाथों से निचोड़कर लौकी का पानी निकाल दें।

अब एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। अब इसमें फुल क्रीम दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें।

अब मध्यम आंच पर इसे पकने दें, जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए और लौकी अच्छे से गल न जाए।

जब दूध पूरी तरह सूख जाए, तब इसमें चीनी और कद्दूकस किया हुआ खोया डालें और लगातार चलाते हुए इसे अच्छी तरह मिलाएं।

इसके बाद इसमें बचा हुआ शुद्ध घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से भूनें, ताकि घी कड़ाही के किनारे छोड़ दे।

लास्ट में इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह मिला लें। लौकी का हलवा तैयार है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button