7 सालों तक TV पर कब्जा जमाए बैठा था रोमांटिक डेली सोप

7 सालों तक TV पर कब्जा जमाए बैठा था रोमांटिक डेली सोप

एक दशक पहले ही ऐसा वक्त था जब हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन, लैपटाप या टैब नहीं था और इसीलिए टेलीविजन मनोरंजन का एक ऐसा साधन था जिसे लोग पूरे परिवार के साथ एंजॉय करते थे।

TV पर बच्चों से लेकर बड़ो तक के लिए कई शोज, डेली सोप और रियलिटी शोज आते थे जिनका टाइम भी फिक्स था और इसीलिए लोग ठीक उसी वक्त उसे देखने के लिए वक्त निकाला करते थे। एक ऐसा शो था एकता कपूर का कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay)।

7 सालों तक शो ने किया टेलीविजन पर राजएकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनाया था। इस शो का पहला प्रसारण 29 अक्टूबर 2001 को हुआ था वहीं इसका आखिरी एपिसोड 28 फरवरी 2008 को हुआ था।

इस शो में टोटल 1,423 एपिसोड्स थे और यह स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। शो में मुख्य किरदार श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), सीजेन खान, रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया ने निभाए थे।

प्यार, साजिश और बदले से भरी शो की कहानीशो में श्वेता त्रिपाठी ने प्रेरणा और सीजेन खान ने अनुराग का किरदार निभाया था। अनुराग एक अमीर उद्योगपति मोलोय बसु और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर बहुत सचेत रहने वाली मोहिनी का शांत स्वभाव वाला बेटा है। वहीं प्रेरणा एक मीडिल क्लास और जमीन से जुड़ी लड़की है जिसके पिता (राजेश) मोलोय के सबसे अच्छे दोस्त हैं।

अनुराग और प्रेरणा एक-दूसरे के प्यार में गहराई से पड़ जाते हैं, लेकिन किस्मत, परिवार की उम्मीदें और साजिश रचने वाले विरोधी लगातार उन्हें एक-दूसरे से दूर कर देते हैं।

इस बीच एंट्री होती है अमीर और चालबाज कोमोलिका की जो उनके जीवन में आकर उनके खिलाफ साजिशें रचती है और अनुराग को किसी तरह या धोखे से खुद से शादी करने के लिए मजबूर कर देती है। प्रेरणा का दिल टूट जाता है और उसे पता चलता है कि वह अनुराग के बच्चे की मां बनने वाली है और इसी बीच एक और किरदार बजाज की एंट्री होती है। इस तरह शुरू होता है एक लव ट्रायंगल जिसके ईर्दगिर्द इस शो की कहानी घूमती है, जिसमें कई मोड़ आते हैं।

अब कहां देख सकते हैं शो?2018 में इस शो का री-बूट वर्जन भी आया जिसमें पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस, हिना खान और करण सिंह ग्रोवर ने अहम किरदार निभाए थे। ओरिजिनल और री-बूट दोनों ही वर्जन जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button