TMC बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है…पीएम मोदी ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, TMC और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। BJP से बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए TMC बुरी तरह बौखलाई हुई है।

उन्होंने आगे कहा, TMC की जिद का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र के लाखों मछुआरों को हो रहा है। केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी सारी योजनाएं चला रही है। हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी, पीएम मत्स्य संपदा योजना शुरू की, जिसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड दिया गया। लेकिन यहां भी TMC सरकार का वही रवैया रहा कि हम ये होने नहीं देंगे।

पीएम ने कहा, TMC बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है। ये बंगाल के मठों को, साधु संतों तक को नहीं छोड़ रहे। TMC इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रही है। इनके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं। 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बना। राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। TMC के लोग राम मंदिर को अपवित्र बताते हैं। ऐसी TMC कभी भी बंगाल की संस्कृति की रक्षा नहीं कर सकती।

उन्होंने आगे कहा, आने वाले 5 साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
ये एक बहुत बड़ा turning point है। और इसकी शुरुआत 4 जून को होने जा रही है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है। ये तभी होगा जब आप ऐसे MP चुने, जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा आप कमल जीताकर भेजेंगे, इसका आशीर्वाद चाहिए।

Related Articles

Back to top button