Modi Oath ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

Modi Oath ceremony: 18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

इन्होंने ली कैबिने मंत्री के रूप में शपथ

  1. नरेंद्र मोदी
  2. राजनाथ सिंह
  3. अमित शाह
  4. नितिन गडकरी
  5. जेपी नड्डा
  6. शिवराज सिंह
  7. निर्मला सीतरमण
  8. एस जयशंकर
  9. मनोहर लाल खट्टर
  10. एचडी कुमारस्वामी
  11. पीयूष गोयल
  12. धर्मेंद्र प्रधान
  13. जीतनारम मांझी
  14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  15. सर्वानंद सोनेवाल
  16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
  17. राम मोहन नायडू
  18. प्रह्लाद जोशी
  19. जुएल ओरांव
  20. गिरिराज सिंह
  21. अश्विनी वैष्णव
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  23. भूपेंद्र यादव
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत
  25. अन्नपूर्णा देवी
  26. किरण रिजिजू
  27. हरदीप पुरी
  28. मनसुख मांडविया
  29. जी किशन रेड्डी
  30. चिराग पासवान
  31. सीआर पाटिल

Related Articles

Back to top button