Odisha CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन माझी, प्रदेश को दो डिप्टी सीएम ​भी मिले

नई दिल्ली। ओडिशा में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में मोहन माझी को चुना गया है। बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। भुवनेश्वर में हुई बैठक में माझी के नाम का एलान किया गया। इसके साथ ही प्रदेश को दो डिप्टी सीएम भी मिले हैं।
कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा प्रदेश के डिप्टी सीएम बने हैं।

भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल किया है। कल यानी 12 जून को ओडिशा की नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 53 वर्षीय मोहन माझी आदिवासी समुदाय से हैं। क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए माझी एक मजबूत आदिवासी चेहरा हैं और अपनी जनसेवा और संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button