Lucknow News: ओसीआर बिल्डिंग ​परिसर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ओसीआर बिल्डिंग ​परिसर में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि, युवक की हत्या की गयी है। हालांकि, अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

ओसीआर बिल्डिंग में रहने वालों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सीढि़यों के पास युवक (उम्र तकरीबन 30 वर्ष) का शव पड़ा देखा। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। एक टीम को इसके लिए लगाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। परिसर समेत आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज देखे जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया है कि शायद युवक को बिल्डिंग के ऊपर से फेंका गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि, सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button