जब BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तब वे आपके इतिहास, जीने के तरीके को खत्म करने की करते हैं कोशिश: राहुल गांधी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव एलान के बीच राहुल गांधी शनिवार को रांची पहुंचे, जहां उन्होंने संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जब भाजपा के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तो वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? आपका जो जीने का तरीका है, इतिहास है, विज्ञान है, जिसे आप हजारो सालों से चला रहे हो उसे वो खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा, देश ने नरेंद्र मोदी को बता दिया कि: हम बिरसा मुंडा जी, गुरु नानक देव जी, नारायण गुरु जी, बसवन्ना जी, भगवान बुद्ध जी और फुले जी की सोच पर आक्रमण नहीं होने देंगे। BJP के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, CBI, ED, IT सब कुछ है। लेकिन हमारे पास ‘सच्चाई’ है। हमें और कुछ नहीं चाहिए। क्योंकि जब तक हमारे पास सच होगा, हमें न्याय मिलेगा।

मोदी सरकार ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट बंद करवा दिए। लेकिन तब भी हम संविधान और सच्चाई के साथ मजबूती से लड़े। देश के 90% लोगों के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इनके साथ न मीडिया है, न जूडिशरी है और न ही ब्यूरोक्रेसी है, लेकिन इनके पास सच्चाई है। हम मिलकर आवाज उठाएंगे और इस लड़ाई में मैं आपके साथ हूं।

Related Articles

Back to top button