सुनने में यहां तक आ रहा है कि जिलाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के बन गए हैं जिलाध्यक्ष : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कुशवाहा, मौर्य, सैनी, शाक्य समाज के हमारे जिम्मेदार नेता लोग आए हुए हैं, मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। हमें उम्मीद है आने वाले समय में यह PDA की लड़ाई को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, सुनने में यहां तक आ रहा है कि जिलाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बन गए हैं। अभी अंबेडकरनगर से सुनने में आ रहा है। क्या आईएएस एकेडमी में यही सिखाया जाता है? उत्तर प्रदेश में दंगा कराने का काम अगर किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने। बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। कानून व्यवस्था जीरो हो गई है, बताइए पुलिस के साथ ही घटना हुई जा रही है।

साथ ही कहा, यूपी पुलिस बहुत दबाव में है। अगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ये बात कह रहे हैं तो उनसे बेहतर कौन जानता होगा। भाजपाइयों ने पुलिस पर भी हथकड़ियां लगा दी हैं। जो अनकंस्टीट्यूशनल है, जहां हत्या हुई है, वह जांच का विषय बनता है। बताओ बिजनौर में पुलिस ने 18 साल के लड़के को मार मार के जान ले ली। पूरे उत्तर प्रदेश को इन्होंने कस्टोडियल डेथ में नंबर एक बना दिया है।

साथ ही कहा, अगर वह कह रहे हैं बंटो नहीं तो PDA परिवार भी तो नहीं बंटेगा। वह नारा आपके लिए लगा रहे हैं कि PDA परिवार के लोग बंटना मत।

Related Articles

Back to top button