संयुक्त ग्राम्य विकास आयुक्त संजय कुमार पाण्डेय निलम्बित

लखनऊ। संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) ग्राम्य विकास संजय कुमार पाण्डेय को वित्तीय अनियमितता के मामले में दोषी पाये जाने पर निलम्बित (Suspended) कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को की गई।
निलम्बन की अवधि में संजय कुमार पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त (मनरेगा), ग्राम्य विकास,उप्र कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास, उप्र, लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगे।
संजय पाण्डेय ने जनपद उन्नाव में उपायुक्त (स्वतः रोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती की अवधि में की गयी वित्तीय अनियमितता के लिए प्रथमदृष्ट्या दोषी पाया गया है।
इसके अलावा भारत सरकार के निर्देशों एवं शासनादेश का उल्लंघन करने,मनरेगा के विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर कोई उचित पर्यवेक्षण व कार्यवाही नहीं करने आदि के कारण तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

Related Articles

Back to top button