
IAS Transfers: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई मंडलों के मंडलायुक्त, विभागीय सचिव, निगमों के प्रबंध निदेशक और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि वैभव श्रीवास्तव को बस्ती और डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं शुभम कुमार को बरेली मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।



