टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ हमेशा चला भारत का सिक्का, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ हमेशा चला भारत का सिक्का, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका (कोलंबो) पहुंची। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त से 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है।

48.150 अंक प्रतिशत के साथ भारतीय टीम अभी पांचवें स्थान पर है। चोट इस सीरीज में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन बिगाड़ सकती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की अनुपलब्धता ने टीम मैंनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

15 अगस्‍त से पहला टेस्‍टटॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के साथ कोलंबो नहीं पहुंचे हैं। वह अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में चोट से उबर रहे हैं। शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

इसके बाद टीम गाले रवाना होगी। गाले में ही 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। इस बीच आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्‍ट में हेड टू हेड के आंकड़े क्‍या कहते हैं।

भारत का पलड़ा भारीश्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट में हेड टू हेड की बात की जाए तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच 1982 से 2022 तक कुल 46 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं श्रीलंका 7 मैच ही जीत पाई है। 17 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्‍त हुए हैं।

श्रीलंका की धरती पर दोनों टीमों की 24 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान भी बाजी भारत ने ही मारी है। टीम इंडिया ने 9 टेस्‍ट जीते हैं और 7 में उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 8 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं। भारतीय टीम 2017 के बाद श्रीलंका में टेस्‍ट खेलने पहुंची है।

हेड टू हेडकुल मैच: 46भारत जीता: 22श्रीलंका जीता: 7ड्रॉ रहे मैच: 17
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button