
रोज पीएं विटामिन B12 की कमी दूर करने वाले ये बेस्ट होममेड ड्रिंक्स
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी12 एक बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह शरीर में खून बनाने, दिमाग और नसों को स्वस्थ रखने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।चूंकि विटामिन बी12 अधिकतर एनिमल-बेस्ड फूड में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी ज्यादा देखी जाती है।
ऐसे में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के जरिए इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।तो आइए जानते शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने वाले हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में
दूध
दूध विटामिन बी12 का सबसे आसान और अच्छा स्रोत है। रोज सुबह या रात में एक गिलास दूध पीने से बी12के साथ कैल्शियम और प्रोटीन भी मिलता है, जिससे हड्डियां और नसें मजबूत होती हैं।
लस्सी
दही से बनी लस्सी टेस्टी होने के साथ-साथ विटामिन बी12 से भरपूर होती है जो पाचन सुधारती है और शरीर को ठंडक भी देती है।
छाछ
छाछ हल्की, पाचक और पौष्टिक ड्रिंक है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया और विटामिन बी12 पेट और शरीर दोनों को स्वस्थ रखते हैं।
फोर्टिफाइड सोया मिल्क
जो लोग दूध नहीं पीते, उनके लिए फोर्टिफाइड सोया मिल्क बहुत अच्छा विकल्प है। इसमें विटामिन बी12 और प्रोटीन दोनों पाए जाते हैं।
फोर्टिफाइड ओट्स मिल्क ड्रिंक
ओट्स मिल्क में जब विटामिन बी12 मिलाया जाता है तो यह बहुत हेल्दी ड्रिंक बन जाता है। यह दिल के लिए भी अच्छा होता है और एनर्जी भी देता है।
बनाना पीनट बटर स्मूदी
दूध, केला और पीनट बटर से बनी स्मूदी पौष्टिक होती है। दूध की वजह से इसमें विटामिन बी12 मिलता है और यह वजन बढ़ाने या कमजोरी दूर करने में भी मदद करती है।
न्यूट्रिशनल यीस्ट ड्रिंक
न्यूट्रिशनल यीस्ट को पानी, सूप या स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं। यह विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है, खासकर शाकाहारियों के लिए।
व्हे प्रोटीन ड्रिंक
व्हे प्रोटीन को दूध में मिलाकर पीने से शरीर को प्रोटीन के साथ विटामिन बी12 भी मिलता है। यह मांसपेशियों और ऊर्जा के लिए अच्छा होता है।
विटामिन बी12 का महत्व
विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम को सही रखने, डीएनए बनाने, दिमाग को तेज रखने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से एनीमिया,अत्यधिक थकान, डिप्रेशन, भूलने की बीमारी और नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए बी12 से भरपूर चीजों का नियमित सेवन करना चाहिए।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com


