लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में हरिहरपुर संगीत घराने के प्रमुख अजय मिश्रा तथा आजमगढ़ घराने से जुड़े अन्य कलाकारों से मुलाकात की।nnइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलाकारों से संवाद करते हुए आजमगढ़ और हरिहरपुर की समृद्ध संगीत परंपरा, कला-संस्कृति के संरक्षण तथा लोक एवं शास्त्रीय संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। हरिहरपुर संगीत घराना अपनी विशिष्ट संगीत परंपरा के लिए जाना जाता है और आजमगढ़ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।nnमुलाकात के दौरान कलाकारों ने क्षेत्र की संगीत विरासत तथा उससे जुड़े विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के महत्व पर भी जोर दिया।

