सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : ए.के. शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में आज संगम भवन, लखनऊ में आगामी सेवा संकल्प अभियान एवं पब्लिक सर्विस पर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की अंतरविभागीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर विकास, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, वन, पंचायती राज, कृषि, जल, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।nnप्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नामित कर मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने के निर्देशnnनगर विकास मंत्री ने कहा कि यह एक बहुजनपदीय एवं बहुविभागीय कार्यक्रम है, जिसमें सभी विभागों की प्रभावी सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग में एक नोडल अधिकारी नामित करें तथा उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें, जिससे कार्यक्रमों के दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।nnसभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए कि उनके पास उपलब्ध छोटे-बड़े सभागार एवं अन्य संसाधनों को एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए यथासंभव उपलब्ध कराया जाए। 15 सितंबर से पहले सभी पार्षदों की बैठक आयोजित कर उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी दी जाए, ताकि वार्ड स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।nnडिजिटल बोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी और ‘सेवा सेतु’ कैंप के माध्यम से योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार-प्रसारnnमंत्री शर्मा ने निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में उपलब्ध डिजिटल बोर्डों पर संस्कृति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो चलाए जाएं, जिनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए।nnजहां नगर निकायों अथवा ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हैं, वहां भी विशेष प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी नगर निकायों में ‘सेवा सेतु’ के अंतर्गत कैंप लगाकर पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।nnव्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें अभियान से जोड़ा जाए तथा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाए।nn17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलन, घाटों की सजावट एवं प्रमुख भवनों को रोशनी से सजाने के निर्देशnnमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को 17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद देने के लिए प्रेरित किया जाए।nnप्रमुख घाटों पर भी दीप प्रज्ज्वलन एवं विशेष सजावट की व्यवस्था की जाए, जिससे घाटों की सुंदरता और भव्यता बढ़े।nnनगरों में स्थित स्कूल, कॉलेज, बड़े अस्पताल एवं प्रमुख सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों को प्रकाश व्यवस्था से सजाया जाए। सभी सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ एवं सुंदर रखा जाए तथा कार्यालय की स्वच्छता की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुनिश्चित की जाए।nnवाराणसी से वडनगर यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान, 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अनवरत सफाई अभियानnnबैठक में निर्देश दिए गए कि वाराणसी से वडनगर, गुजरात तक प्रस्तावित यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी जिलों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए।nn25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अनवरत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी विभागों एवं स्थानीय निकायों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की डिजिटल रिकॉर्डिंग कर अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिले।nnमंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं को अन्य विभागों के साथ समन्वय कर विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रीट लाइटों के संचालन की नियमित निगरानी करने तथा दिन के समय अनावश्यक रूप से स्ट्रीट लाइटें चालू न रहने देने के निर्देश दिए।nnबैठक में अध्यक्ष आशीष गोयल ऊर्जा, प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद,सचिव अनुज कुमार झा, रविंद्र कुमार, श्रीमती ऋतु सुहास, ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक, नोएडा प्राधिकरण, यूपीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी जिलों के संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button