बिजनौर में विकास कार्यों का रियलिटी चेक, विधानसभा समिति ने तटबंध से अस्पताल तक लिया जायजा

बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति ने शुक्रवार को बिजनौर जिले का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। समिति के संयोजक और संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद के नेतृत्व में पहुंची टीम में राम खिलाड़ी सिंह यादव, राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार प्रजापति शामिल रहे।nnसमिति ने सबसे पहले गंगा नदी के लेफ्ट अफ्लैक्स बंध यानी रावली तटबंध पर पहुंचकर बाढ़ सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कर्ण पाल सिंह ने समिति को बताया कि संवेदनशील तटबंध की सुरक्षा के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना पूरी की गई है।nnपरियोजना में आधुनिक स्पेशल एसीबीएम (Articulated Concrete Block Mattress) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, काम करने वाली फर्म को अब तक 9.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और यही फर्म अगले पांच वर्षों तक तटबंध के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी। कार्य की गुणवत्ता से संतुष्ट समिति सदस्यों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सराहना की।nnइसके बाद समिति धर्मनगरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंची। विधायकों ने स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ छात्राओं से बातचीत की। सदस्यों ने छात्राओं से गणित के पहाड़े भी सुने, जिनका उन्होंने उत्साह के साथ सही जवाब दिया। समिति ने विद्यालय की पढ़ाई, साफ-सफाई और छात्राओं के खान-पान की व्यवस्था पर संतोष जताया।nnविधायकों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। इसके बाद समिति ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। यहां इमरजेंसी, ओपीडी, विभिन्न वार्डों, रसोईघर और दवा वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा गया।nnसमिति ने डॉक्टरों की मौजूदगी और दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि भर्ती मरीजों के बेड की चादरें रोजाना बदली जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की भी हिदायत दी गई।nnनिरीक्षण के बाद समिति के अध्यक्ष इकबाल महमूद ने कहा कि बिजनौर में स्थानीय प्रशासन ने विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि समिति जिले में कराए गए विकास कार्यों और व्यवस्थाओं के निरीक्षण से संतुष्ट है।nnदौरे के दौरान डीएम जसजीत कौर, एसडीएम स्मृति मिश्रा, एसपी केके विश्नोई, सिंचाई विभाग के एक्सईएन कर्ण पाल सिंह, सीएमओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button