ब्रिक्स डायलॉग 2026 में यूपी की आवाज बनी बलिया की बेटी स्मृति सिंह

बलिया। दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डायलॉग 2026 में उत्तर प्रदेश की युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधान स्मृति सिंह ने सहभागिता कर जिले का मान बढ़ाया है। वह शनिवार को उत्तर प्रदेश से इस संवाद में एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुईं और ब्रिक्स देशों से आए विदेशी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर भारत तथा ग्रामीण भारत का पक्ष रखने का अवसर प्राप्त किया।nnसंवाद के दौरान स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने ग्रामीण भारत में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया।nnउल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत स्तर से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाली स्मृति सिंह महिला सशक्तिकरण और मेंसट्रूअल हाइजीन मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें विलेज पैड गर्ल के नाम से पहचान मिली है।nnस्मृति सिंह ने कहा कि “ब्रिक्स डायलॉग जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को वैश्विक प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मेरे लिए गौरव का विषय है।”nnउन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच महिला नेतृत्व, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button