राम मंदिर CEO चयन पर ट्रस्ट ने तोड़ी चुप्पी, पत्र जारी कर स्पष्ट की स्थिति

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन को लेकर कुछ मीडिया माध्यमों में प्रसारित दावों को गलत बताया है। ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त) सीईओ चयन की पूरी प्रक्रिया में शामिल हुए थे और उन्होंने 11 अगस्त को अयोध्या में आमने-सामने का साक्षात्कार दिया था।nnट्रस्ट के मुताबिक, सीईओ के चयन के लिए 6 जुलाई 2026 को खोज समिति का गठन किया गया था। समिति को कुल 5,585 आवेदन मिले थे। इन आवेदनों की बहुस्तरीय जांच की गई, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर में एआई आधारित स्क्रीनिंग के साथ विशेषज्ञों की मैनुअल जांच भी शामिल थी।nnइस प्रक्रिया के बाद 16 उम्मीदवारों को अंतिम चरण के लिए चुना गया। इन सभी उम्मीदवारों की 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में आमने-सामने बातचीत और साक्षात्कार हुआ।nnजितेंद्र मिश्र भी अंतिम चरण के उम्मीदवारों में शामिल थेnnट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने 11 अगस्त की पहली पाली में साक्षात्कार दिया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खोज समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट और अनुशंसाएं 1 सितंबर को ट्रस्ट को सौंप दीं।nnरिपोर्ट में तीन नामों की अनुशंसा की गई थी। इनमें एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के अलावा संजय प्रताप सिंह विश्वास राव और श्रुति भारद्वाज शामिल थे। ट्रस्ट ने 2 सितंबर को इन नामों की जानकारी मीडिया के सामने साझा की थी। इसके बाद जितेंद्र मिश्र को ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए जाने की घोषणा की गई।nnट्रस्ट बोला- चयन प्रक्रिया थी दस्तावेजीकृतnnट्रस्ट ने जितेंद्र मिश्र के साक्षात्कार में शामिल नहीं होने संबंधी दावों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। उसका कहना है कि शीर्ष तीन अनुशंसित उम्मीदवारों में जितेंद्र मिश्र का शामिल होना उनकी चयन प्रक्रिया में भागीदारी और मूल्यांकन का स्पष्ट प्रमाण है।nnट्रस्ट के अनुसार, चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का दस्तावेजीकरण किया गया था। अयोध्या में अंतिम चरण में शामिल सभी उम्मीदवारों की पहचान भी दर्ज की गई थी।nnभविष्य में भी तथ्यात्मक जानकारी देगा ट्रस्टnnस्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि ट्रस्ट संस्थागत शासन और पारदर्शिता के उच्च मानकों के अनुरूप चयन प्रक्रिया संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में चयन प्रक्रिया को लेकर कोई सवाल उठता है तो ट्रस्ट की ओर से तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाती रहेगी।nnइस स्पष्टीकरण के साथ ट्रस्ट ने जितेंद्र मिश्र के साक्षात्कार में शामिल होने को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button