किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

खनऊ। किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच हुए समझौते को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल सुरक्षा और अंतरराज्यीय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है।nnमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की उपस्थिति में नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के बीच किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने इसे ‘सहयोग से समाधान’ और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति बताया।nnयूपी के किसानों और पेयजल व्यवस्था को मिलेगा लाभnnयोगी ने कहा कि किशाऊ परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। इससे किसानों को मजबूती मिलने के साथ प्रदेश में पेयजल की उपलब्धता भी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री ने परियोजना को यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।nnउन्होंने कहा कि राज्यों के बीच साझा प्रयास से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा और इसका लाभ कृषि एवं पेयजल दोनों क्षेत्रों में दिखाई देगा।nn‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के लक्ष्य को मिलेगी गतिnnमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छह राज्यों का यह साझा संकल्प देश में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना के माध्यम से राज्यों के बीच सहयोग की भावना मजबूत होगी और यह पहल ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के निर्माण को नई गति प्रदान करेगी।nnयोगी ने इस समझौते को जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग, राज्यों के बीच समन्वय और भविष्य की जल आवश्यकताओं को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button