Meta ने पेश किया Muse Charm AI डिवाइस: कीचेन जैसे डिजाइन में मिलेगा कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर

Meta ने पेश किया Muse Charm AI डिवाइस: कीचेन जैसे डिजाइन में मिलेगा कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर

Meta ने हाल ही में अपने सालाना इवेंट Meta Connect 2026 का आयोजन किया था, जिसमें Ray-Ban Meta Audio, थर्ड-जनरेशन Ray-Ban Meta, Meta VR Glasses और नए फ्रेम्स और कोलैबोरेशन्स के साथ नए Meta Glasses लॉन्च किए गए। इवेंट के दौरान टेक दिग्गज ने Muse Charm नाम का एक नया स्टैंडअलोन डिवाइस भी पेश किया, जिसे खास तौर पर उसके ‘Muse’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट के लिए डिजाइन किया गया है। ये डिवाइस एक कीचेन जैसा दिखता है और इसे यूजर्स को Meta के AI असिस्टेंट का तुरंत एक्सेस देने के लिए तैयार किया गया है। Muse Charm में एक फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। ये इस साल के आखिर में उपलब्ध होगा।

Connect 2026 में शोकेस हुआ Meta Muse CharmMeta के CEO मार्क जकरबर्ग ने नए Ray-Ban Meta Audio और Meta VR ग्लासेस की घोषणाओं के बाद Connect 2026 के स्टेज पर Muse Charm का डेमो दिया। Meta Muse Charm एक कीचेन या Tamagotchi जैसा डिवाइस है। इसके राइट कॉर्नर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिस पर यूजर्स Muse के साथ बातचीत शुरू करने के लिए सिर्फ टैप कर सकते हैं। इससे कोई एप खोलने या स्मार्टफोन को छूने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एक फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है।

Muse Charm में एक छोटी सी स्क्रीन है जो AI को रिप्रेजेंट करने वाली एक एनिमेटेड अवतार दिखाती है। Meta का कहना है, ‘Muse Charm आपके लिए अपने Muse से बात करने और इंटरैक्ट करने के लिए बनाया गया एक मजेदार और शानदार डिवाइस है। ये एक मॉडर्न रियल-टाइम वॉयस मॉडल के साथ Muse की ताकत को ऐसे डिवाइस में लाता है जो आसानी से आपकी जेब में फिट हो जाता है।’

Meta CEO ने संकेत दिया कि कंपनी ने अभी Muse Charm के हार्डवेयर कंपोनेंट्स को पूरी तरह फाइनल नहीं किया है। कंपनी इस डिवाइस को संभावित तौर पर दिसंबर में ‘हॉलिडे लॉन्च’ के लिए तैयार करने का प्लान बना रही है। Meta ने अभी तक Muse Charm की कीमत या पूरी डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है।

Muse Charm कंपनी के मौजूदा Muse AI प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Muse फिलहाल अमेरिका में iOS, macOS और Android के लिए डेडिकेटेड एप्स के जरिए उपलब्ध है। यूजर्स इसे WhatsApp के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं।

Muse को यूजर्स की तरफ से काम पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। Muse एक डेडिकेटेड वर्चुअल मशीन के अंदर काम करता है जिसे ‘Muse Secure VM’ कहा जाता है। ये AI एजेंट ईमेल भेज सकता है, टिकट बुक कर सकता है और फॉर्म्स भर सकता है। ये फाइल्स को ऑर्गनाइज भी कर सकता है, डॉक्यूमेंट्स ढूंढ सकता है और Messages, Calendar और Notes से जरूरी डिटेल्स समराइज कर सकता है। Meta का कहना है कि Muse पिछली बातचीत की जानकारियों को याद रख सकता है और काम पूरे करते समय उन डिटेल्स का इस्तेमाल कर सकता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button