जिस लोकनृत्य ने दुनिया को झुमाया, उसी के नाम से जुड़ा है पोल्का डॉट्स

जिस लोकनृत्य ने दुनिया को झुमाया, उसी के नाम से जुड़ा है पोल्का डॉट्स

फैशन की दुनिया में आज अगर कोई ऐसा प्रिन्ट है जिसकी पॉपुलैरिटी आज तक फीकी नहीं पड़ी है तो वो पोल्का डॉट्स हैं। पहले के समय में जहां रेट्रो फिल्मों की हिरोइन इसे पहने दिखाई देती थीं तो आज कई बार यह प्रिन्ट इन्टरनेशनल रैंप वॉक पर भी अपना जलवा दिखाता नजर आता है।

पर कभी आपने सोच है कि इन गोल-गोल पोल्का डॉट्स के डिजाइन की कहानी क्या है? आखिर कैसे ये मामूली से दिखने वाले डॉट्स फैशन इंडस्ट्री का एवरग्रीन प्रिन्ट बन गया? आइए आपको इसके दिलचस्प ऐतिहासिक सफर पर ले चलते हैं।

पोल्का डॉट्स और औद्योगिक क्रांतिहम सभी ने बचपन में इतिहास की किताब में औद्योगिक क्रांति के बारे में जरूर पढ़ा होगा, जिसकी शुरुआत 1760 के आसपास मानी जाती है। इससे पहले मशीनें नहीं थीं और दुनिया हाथ की कढ़ाई और चरखों की कताई वाले कपड़े पहना करती थी। पहली बार 1790 में सिलाई मशीन का आविष्कार किया गया, जिससे बाद में कपड़े पर गोल डॉट्स बनाए जाने की शुरुआत हुई।

प्लेग की बीमारी से गहरा नाताकहते हैं कि उस दौर में यूरोप में कपड़े का यह पैटर्न कोई फैशन नहीं था, बल्कि लोग इसे प्लेग की बीमारी और गदंगी से जोड़कर देखते थे। दरअसल, 14वीं से 17वीं सदी में प्लेग ने यूरोप में कहर मचाकर रखा हुआ था, जिसकी वजह से ये डॉट्स लोगों को त्वचा पर पड़ने वाले चकत्ते और धब्बे जैसे लगते थे। उस समय लोग ऐसे कपड़ों को खरीदना तो दूरी, देखना भी पसंद नहीं करते थे।

डॉट्स का नाम पोल्का क्यों पड़ा?अब सोचने वाली बात यह है कि इसका नाम सिर्फ डॉट पैटर्न भी तो हो सकता था, फिर पोल्का इसके नाम के आगे कैसे जुड़ गया? इसकी भी एक दिलचस्प कहानी है, जो बहुत कम लोग जानते हैं। यह नाम चेक के प्रचलित लोकनृत्य से मिला है।

1840-1860 के बीच इस डांस का लोगों में खूब क्रेज था, इसकी वजह से इसी नाम से प्रेरित बाजार में चीजें लॉन्च होने लगीं; इनमें पोल्का पुडिंग भी शामिल था। फिर जब पोल्का को डॉट पैटर्न के साथ जोड़कर एक नया नाम दिया गया, तो यह लोगों की जुबान पर चढ़ गया। फिर देखते ही देखते यह फैशन की दुनिया मशहूर होता चला गया।

ब्लैक एंड व्हाइट है क्लासिक पैटर्नआज भी पोल्का डॉट्स पैटर्न के अलग-अलग आकार और रंग वाले कपड़े गर्मियों के मौसम का खास ट्रेंड हैं। इसमें भी ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन को सबसे फेमस क्लासिक पैटर्न माना जाता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button