आंध्र प्रदेश में रिलायंस बनाएगा ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’

आंध्र प्रदेश में रिलायंस बनाएगा ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’

 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर मदनपल्ली में ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ (आईएसए) बनाने का फैसला किया है।

‘इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस’ की तर्ज पर बनने वाला अपनी तरह का यह पहला संस्थान एआई, ड्रोन और रोबोटिक्स जैसी तकनीक के जरिये भारतीय किसानों की मदद करेगा।

आईएसए के शिलान्यास समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि भारत ने दुनिया को कई सीईओ दिए हैं। आईएसए भारतीय किसान को उसके खेत का सीईओ बनाएगा।

इंटरनेट मीडिया के अनुसार, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर मदनपल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मानव संसाधन विकास मंत्री एन. लोकेश की मौजूदगी में रायलसीमा बागवानी केंद्र और इंडियन स्कूल आफ एग्रीकल्चर की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर अनंत अंबानी ने एक लाख करोड़ की लागत से रिलायंस की हरित ऊर्जा परियोजना का भी एलान किया। कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट से तीन लाख से ज्यादा नौकरियां मिलेंगी। अंबानी ने कहा कि ग्रीन एनर्जी बिजनेस के जरिये मुझे अपने अन्नदाताओं को ऊर्जा-दाता बनने में मदद करने का एक अवसर दिखाई देता है।

अनंत ने कहा, मुझे आंध्र प्रदेश का बेटा मानें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन और राज्य के ‘स्वर्ण आंध्र 2047’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अनंत अंबानी ने गांधी जयंती पर संकल्प लिया कि विकसित भारत का सपना हम साकार करके दिखाएंगे।

चंद्रबाबू नायडू को संबोधित हुए उन्होंने आग्रह किया कि मुझे आंध्र का बेटा ही समझें। इस सहयोग का स्वागत करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम अनंत अंबानी को अपने राज्य का प्रिय बेटा मानते हैं। रिलायंस को राज्य के विकास में और भी बड़ा भागीदार बनना चाहिए।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button