कश्मीर में फिर डोली धरती: पुलवामा और श्रीनगर में भूकंप के झटके

कश्मीर में फिर डोली धरती: पुलवामा और श्रीनगर में भूकंप के झटके
पुलवामा और श्रीनगर के बाहरी इलाके में सोमवार शाम को 6:44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई। इसका केंद्र श्रीनगर से दक्षिण पूर्व की ओर 28 किमी दूर और पांच किमी नीचे था। भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
उधर, मौसम विभाग के अनुसार 6 से 14 अक्तूबर के बीच बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी और तेज हवा चलने की संभावना है। घाटी में तेज धूप ने फिर से दिन का तापमान बढ़ा दिया है।
कश्मीर के लगभग सभी शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button