9000 mAh बैटरी वाले OnePlus के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 165Hz AMOLED डिस्प्ले

9000 mAh बैटरी वाले OnePlus के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 165Hz AMOLED डिस्प्ले

Amazon पर इन दिनों Great Indian Festival सेल चल रही है। इस सेल के दौरान OnePlus Nord 6 5G स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इस फोन में 9,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो लंबे टाइम तक इस्तेमाल और गेमिंग के लिए बेस्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर भी मिल रहा है।

डिवाइस में 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 165FPS तक गेमिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं। डिवाइस के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट इसे दमदार बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस वाला 5G फोन खरीदने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बना रहा है। चलिए इस जबरदस्त डील पर एक नजर डालते हैं…

OnePlus Nord 6 5G पर डिस्काउंटAmazon सेल में OnePlus Nord 6 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर 15% का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की MRP ₹52,999 है, लेकिन सेल में आप इस फोन को सिर्फ ₹44,999 में खरीद सकते हैं। इस तरह ग्राहकों को फोन पर सीधे ₹8,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,250 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Amazon Pay बैलेंस पर ₹1,349 तक का कैशबैक भी मिल सकता है। फोन खरीदने के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Amazon पर ₹37,100 तक की एक्सचेंज वैल्यू भी मिल रही है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाला असली डिस्काउंट पुराने फोन के मॉडल, उसकी कंडीशन और अन्य शर्तों पर डिपेंड करेगा।

OnePlus Nord 6 5G के स्पेसिफिकेशन्सस्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord 6 5G में 6.78-इंच की सनबर्स्ट AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB या 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा है। साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button