यूपी: प्रदेश के साठ हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय

यूपी: प्रदेश के साठ हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय

प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करने के साथ इसकी घोषणा करेंगे।

मानदेय में 40 प्रतिशत वृद्धि से हर ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों और कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाते हैं।वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे और राजधानी में कई दिनों से धरना दे रहे थे।

सवा करोड़ लोगों की बढ़ेगी पेंशनसरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति के बाद नवंबर में प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इससे 67 लाख से अधिक बुजुर्गों, 42 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं और 12 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ मिल सकता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button