श्रीनगर: नूरबाग में आग का खौफनाक मंजर, जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदी महिला

श्रीनगर: नूरबाग में आग का खौफनाक मंजर, जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदी महिला

श्रीनगर जिले के नूरबाग इलाके के जहांगीर मोहल्ला में रविवार को एक दर्दनाक हुआ। आवासीय मकान में लगी आग से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदने से महिला की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, आग तीन मंजिला रिहायशी मकान में लगी थी। महिला मकान की तीसरी मंजिल पर मौजूद थी। आग की लपटों से बचने के लिए उसने खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। उसकी पहचान नूरबाग निवासी गुलजार अहमद शेख की पत्नी हलीमा शेख के रूप में हुई। अस्पताल के एक अधिकारी ने महिला की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

कपरण में अलग फायर स्टेशन बनाने की मांग: इस अग्निकांड के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से कपरण क्षेत्र में स्थायी फायर सर्विस स्टेशन स्थापित करने की मांग दोहराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूर-दराज और पहाड़ी इलाका होने के कारण डोरू या काजीगुंड से दमकल गाड़ियों को यहां पहुंचने में वक्त लग जाता है। यदि कपरण में ही दमकल केंद्र मौजूद हो, तो आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

शॉर्ट सर्किट से चार रिहायशी मकानों में लगी आगजिले की डोरू तहसील के थमनकोट में रविवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार रिहायशी मकान जल गए। ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे में शम्स दीन शाह, मोहम्मद इकबाल मलिक, अब्दुल सलाम लोन और नजीर अहमद शाह के आवासीय मकान आग की चपेट में आ गए।

देखते ही देखते लपटों ने चारों मकानों को घेर लिया, जिससे घरेलू सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही डोरू और काजीगुंड से दमकल विभाग की गाड़ियां व राहत दल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button