शाह रुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

शाह रुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

2 नवंबर को अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का 61वां जन्मदिन मनाया जाएगा। किंग खान का ये बर्थेडे बेहद खास होने वाला है कि क्योंकि उस दिन फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा, जो शाह रुख की अपकमिंग मूवी किंग (King Movie) से नाता रखता है।

खबर है कि मेकर्स किंग के टीजर को रिलीज करने के लिए सारी तैयारियां कर चुके हैं और शाह रुख खान के जन्मदिन के खास अवसर पर इसे रिलीज किया जा सकता है। पूरी मामला क्या, आइए जानते हैं-

शाह रुख खान की किंग का टीजर होगा रिलीजलंबे समय से शाह रुख खान का नाम फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाह रुख की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स किंग के टीजर रिलीज के लिए डेट फाइनल कर ली गई है, जोकि 2 नवंबर 2026 है, इसी दिन शाह रुख खान का जन्मदिन भी मनाया जाएगा।

एक क्लोज सोर्स के हवाले से बताया गया है कि यह किंग टीम की तरफ से शाहरुख खान के सभी फैंस के लिए जन्मदिन का तोहफा है और सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान का एक नया अनुभव पेश करने जा रहे हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि टीजर जबरदस्त है, जिसमें शाहरुख खान का अंदाज पहले कभी न देखे गए रूप में नजर आएगा, वे स्टाइल और धांसू अंदाज में दमदार डायलॉग बोलते दिखेंगे।

मालूम हो कि इससे पहले किंग के अनाउंसमेंट वीडियो में शाह रुख खान का खतरनाक अंदाज देखने को मिला था, जिसमें वह मारकाट करते हुए नजर आए थे। ऐसे में किंग के टीजर रिलीज अपडेट की डिटेल्स समाने आने के बाद फैंस की एक्साटइमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म किंगबताया जा रहा है कि शाह रुख खान के जन्मदिन पर किंग का टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म का प्रमोशन कैंपेन शुरू हो जाएगा और इसके बाद ट्रेलर, फर्स्ट लुक पोस्टर्स और गाने भी बैक टू बैक रिलीज किए जाएंगे। आपको बता दें कि मेकर्स की तरफ से किंग मूवी की रिलीज डेट पहले ही लॉक की जा चुकी है, जो 24 दिसंबर 2026 है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button