मांड का ऐसे करें इस्तेमाल, घर पर तैयार हो जाएगा फेस सीरम

मांड का ऐसे करें इस्तेमाल, घर पर तैयार हो जाएगा फेस सीरम

चेहरे पर रौनक लाने के लिए आजकल मार्केट में बहुत से स्किन प्रोडक्ट्स बिक रहे हैं, जिनकी आसमान छूती कीमतें हमारी जेब पर भारी पड़ती हैं। फिर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बाजार की चीजों से ज्यादा घर के बने नुस्खों पर यकीन होता है, अगर आप भी उनमें से हैं तो आइए आपको घर पर ही फेस सीरम बनाने का तरीका बताते हैं।

घर पर बनाएं ग्लोइंग स्किन के लिए फेस सीरमफेस सीरम एकदम हल्का लिक्विड जेल बेस्ड फॉर्मूला होता है, जो त्वचा में गहराई तक जाकर उसकी समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करता है। फेस सीरम बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें:

सामग्रीपके हुए चावल का पानी

1 चम्मच एलोवेरा जेल

1 विटामिन-ई कैप्सूल

2-3 बूंदें गुलाब जल

विधिसीरम बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 2-3 कप पानी में 1-2 घंटे भिगोकर रखें। उसके बाद बर्तन में पकाकर 2-3 चम्मच मांड निकाल लें।

इस मांड को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने रख देना है और उसके बाद ही इस्तेमाल करना है।

इसके बाद उस चावल को छानकर पानी अलग कटोरी में डाल लें।

फिर चावल के पानी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है।

जब जेल अच्छे से मिल जाए तो उसमें 2-3 बूंदें गुलाब जल और 1 विटामिन-ई कैप्सूल भी मिक्स कर लें।

इस मिश्रण को मिलाने के बाद एक कांच की छोटी शीशी में भरकर रख लेना है।

सीरम को 5-7 दिन तक इस्तेमाल के लिए फ्रिज में स्टोर करें।

आपका राइस वॉटर फेस सीरम रेगुलर इस्तेमाल के लिए तैयार है।

चावल के पानी से स्किन को क्या फायदा?चावल का पानी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने के साथ ही स्किन टाइटनिंग में मदद करता है। इसमें शामिल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर मुहांसे और लालिमा से बचाव करते हैं। वहीं, यह मांड ऑयल कंट्रोल में भी बड़ा मददगार है।

फेस सीरम लगाने का सही तरीकाइस फेस सीरम को बेहतर नतीजों के लिए रात में सोने से पहले फेस वॉश के बाद लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करने का काम करती है। अगर इस सीरम को लगाने के बाद भी त्वचा ज्यादा ऑयली नहीं होती है, तो इसे सुबह भी लगाया जा सकता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button