
सप्तमी पर मां कालरात्रि को लगाना है गुड़ का भोग? झटपट तैयार कर लें पनीर खुरमा
नवरात्र का सातवां दिन जो सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है, मां कालरात्रि को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा का यह सातवां स्वरूप असुरों और नकारात्मक शक्तियों का खात्मा कर जीवन से अज्ञान, शोक, रोग, दरिद्रता जैसी बाधाएं दूर करता है।
माता कालरात्रि को गुड़ सबसे अधिक प्रिय है, यही वजह है कि इस दिन मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। अगर आप माता के लिए गुड़ से ही खास भोग बनाना चाहते हैं, तो पनीर खुरमा एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है।
पनीर खुरमा रेसिपीपनीर खुरमा को बनाने के लिए वैसे तो चीनी से चाशनी बनाई जाती है, लेकिन भोग के लिए यहां खास गुड़ से बने पनीर खुरमा की रेसिपी बताई जा रही है:
सामग्री200-250 ग्राम पनीर
1 कप गुड़
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच घी या तेल
1.5 कप पानी
विधिपनीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले 200-250 ग्राम पनीर को छोटे-छोटे चोकोर आकार में काट लें। इस बात का ध्यान रखें कि पनीर के टुकड़े ज्यादा सॉफ्ट न हो।
इसके बाद चाशनी बनाने की तैयारी करें, इसके लिए कुकर में 1.5 कप पानी के साथ 1 कप गुड़ और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें।
पानी को छीमी आंच पर पका लें और जब गुड़ पिघल जाए तो उसमें पनीर के सभी टुकड़े एक-एक करके डालें।
अब तेज आंच करके कुकर को बंद कर दें और एक सीटी आने का इंतजार करें।
एक सीटी आने के बाद कम से कम 30 मिनट तक पनीर को धीमी आंच पर पकाना है।
इसके बाद कुकर को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। फिर चेक करें कि चाशनी गाढ़ी हुई है या नहीं।
साथ ही, बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहना है ताकि पनीर नीचे तले में चिपके नहीं।
अब दोबारा चेक करें कि चाशनी एक तार की बनी है या नहीं।
अगर उसमें एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। पनीर खुरमा को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
सबसे आखिर में चाशनी को पनीर से अलग करने के लिए छान लें।
आप पाएंगे कि ठंडे होने के बद पनीर के टुकड़े एकदम सख्त हो गए हैं।
इस तरह तैयार है मां कालरात्रि के लिए गुड़ बनी खास मिठाई पनीर खुरमा।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



