मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
>> मनी प्लांट (Money Plant) को कभी ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में ना रखें। इससे पैसों का नुकसान तो होगा ही, सेहत और रिश्तों पर भी नेगेटिव असर पड़ेगा।
>> ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेलें कभी भी जमीन पर नहीं फैलानी चाहिए। ऐसा होना भी घर में कई तरह के नुकसान का कारण बन सकता है।
>> मनी प्लांट को घर के बाहर लगाने की जगह घर के अंदर ही लगाना शुभ होता है। इसे गमले या बोतल में लगाया जा सकता है।
>> मनी प्लांट के पत्तों का मुरझाना या सफ़ेद हो जाना भी अशुभ माना जाता है। रोज़ मनी प्लांट को पानी दें और सफ़ेद या मुरझाई पत्तियों को कांट दें।
>> मनी प्लांट धन के साथ-साथ रिश्तों में मधुरता लाने का काम भी करता है। इसे भूलकर भी पूर्व-पश्चिम में न लगाए वरना पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है।
>> मनी प्लांट के लिए आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) को श्रेष्ठ माना जाता है। इसे गणेशजी की दिशा मानी जाती है। यहां रखा मनीप्लांट सुख-समृद्धि बढ़ाता है

Related Articles

Back to top button