
ICC ने मेगा इवेंट के लिए शेड्यूल का किया एलान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। ये टूर्नामेंट बांग्लादेश और नेपाल की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। ये पहला मौका है, जब नेपाल में कोई आईसीसी का टूर्नामेंट खेला जाएगा। इससे पहले नेपाल में एशियाई स्तर के कई टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का ये तीसरा संस्करण है और भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। विश्व कप की शुरुआत 21 जनवरी को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। अगर फाइनल मैच में बारिश खलल डालती है, तो इसके लिए अगले दिन यानी सात फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।
भारतीय टीम खिताब बचाने उतरेगीभारत ने अब तक खेले गए दोनों एडिशन में जीत हासिल की है। 2025 संस्करण को निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने अपने नाम किया था। अब उनके पास खिताब बचाने का मौका होने के साथ-साथ ट्रॉफी की हैट्रिक लगाने पर भी होगी। टीम इंडिया को आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज 22 जनवरी से करेगी, जहां वे कीर्तिपुर के टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज का सामना करेंगे। इसके बाद 24 जनवरी को नेपाल और फिर 26 जनवरी को आयरलैंड का सामना करेंगे।
महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का पूरा कार्यक्रम21 जनवरी 2027
बांग्लादेश बनाम यूएई – सिलहट, बांग्लादेशश्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड – अपर मुलपानी, नेपालऑस्ट्रेलिया बनाम नाइजीरिया – सिलहट, बांग्लादेशइंग्लैंड बनाम USA – अपर मुलपानी, नेपाल22 जनवरी 2027
न्यूजीलैंड बनाम समोआ – चटगांव, बांग्लादेशनेपाल बनाम आयरलैंड – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुरसाउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – चटगांव, बांग्लादेशभारत बनाम वेस्टइंडीज – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर23 जनवरी 2027
यूएई बनाम नाइजीरिया – सिलहट, बांग्लादेशयूएसए बनाम स्कॉटलैंड – अपर मुलपानी, नेपालबांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया – सिलहट, बांग्लादेशश्रीलंका बनाम इंग्लैंड – अपर मुलपानी, नेपाल24 जनवरी 2027
समोआ बनाम साउथ अफ्रीका – चटगांव, बांग्लादेशनेपाल बनाम भारत – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुरपाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – चटगांव, बांग्लादेशआयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर25 जनवरी 2027
ऑस्ट्रेलिया बनाम यूएई – सिलहट, बांग्लादेशइंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड – अपर मुलपानी, नेपालबांग्लादेश बनाम नाइजीरिया – सिलहट, बांग्लादेशयूएसए बनाम श्रीलंका – अपर मुलपानी, नेपाल26 जनवरी 2027
पाकिस्तान बनाम समोआ – चटगांव, बांग्लादेशवेस्टइंडीज बनाम नेपाल – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुरन्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका – चटगांव, बांग्लादेशभारत बनाम आयरलैंड – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुरसुपर सिक्स चरण
बुधवार, 27 जनवरीए4 vs डी4 – टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुरगुरुवार, 28 जनवरी
बी4 vs सी4 – चटगांव, बांग्लादेशए3 बनाम डी2 – अपर मुलपानी, नेपालडी1 बनाम ए2 – अपर मुलपानी, नेपाल29 जनवरी 2027
बी3 बनाम सी2 – सिलहट, बांग्लादेशसी1 बनाम बी2 – सिलहट, बांग्लादेश30 जनवरी 2027
बी1 बनाम सी3 – सिलहट, बांग्लादेश
31 जनवरी 2027
ए2 vs डी3 – चटगांव, बांग्लादेशए1 vs डी2 – चटगांव, बांग्लादेश1 फरवरी 2027
D1 vs A3 – चटगांव, बांग्लादेशC1 बनाम B3 – सिलहट, बांग्लादेशC3 बनाम B2 – सिलहट, बांग्लादेश2 फरवरी 2027
D3 बनाम A1 – चटगांव, बांग्लादेशB1 vs C2 – चटगांव, बांग्लादेशनॉकआउट चरण
4 फरवरी 2027
सेमीफाइनल 1 – चटगांव, बांग्लादेशसेमीफाइनल 2 – चटगांव, बांग्लादेश5 फरवरी 2027
सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे
6 फरवरी 2027
फाइनल – चटगांव, बांग्लादेश
7 फरवरी 2027
फाइनल के लिए रिजर्व डे
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



